Home Punjab>Muktsar पंजाब : अवैध संबंधों के चलते युवक की ह’त्या, देखें वीडियो

पंजाब : अवैध संबंधों के चलते युवक की ह’त्या, देखें वीडियो

0

श्री मुक्तसर साहिब : अवैध सबंधों के चलते गांव आलम वाला में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बेहोशी की दवाई पिलाई और उसके बाद गला दबा कर हत्या कर दी। सब डीविजन की थाना कबरवाल की पुलिस की तरफ के पत्नी और उनके प्रेमी को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कुलदीप कौर ओर जगमीत सिंह के तौर पर हुई है।

थाना कबरवाला अधीन आते गांव आलम वाला में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल कर दिया। जिला श्री मुक्तसर साहिब के जिला पुलिस मुखी भागीरथ मीना ने मलोट में की एक प्रेस वार्ता में बताया के आलमवाला के रहने वाले जसकोर सिंह की 17 अप्रैल को लाश मिली थी। मृतक की बहन के बयानों पर 174 की करवाई के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

मृतक की बहन ने बयान दर्ज करवाया कि उनके भाई का कत्ल हुआ है। मृतक की पत्नी कुलदीप कौर ओर उनके साथी जगमीत सिंह के आपस में अवैध संबंध थे। जिस को लेकर कुलदीप कौर ओर जगमीत सिंह ने कोई जहरीली चीज देकर ओर गला दबा कर कत्ल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, अदालत में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here