Home Haryana बड़ा झटका: नहीं थम रहा इस्तीफों का दौरा, प्रदेश महासचिव हरपाल सिंह कंबोज ने पार्टी छोड़ी

बड़ा झटका: नहीं थम रहा इस्तीफों का दौरा, प्रदेश महासचिव हरपाल सिंह कंबोज ने पार्टी छोड़ी

0

अंबालाः हरियाणा में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी में इस्तीफों का दौर अभी थमा नहीं है। अंबाला में भी जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। 2019 में अंबाला सिटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने भी जेजेपी पार्टी को अलविदा कह दिया है। अंबाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरपाल कंबोज ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला को भेज दिया है। पार्टी छोड़ने के कारणों को लेकर जानकारी देते हुए हरपाल कंबोज ने बताया कि बीते लगभग 20 से 25 वर्षों से वो देवी लाल परिवार से जुड़े हुए हैं और जजपा के गठन से ही वे अजय चौटाला और दुष्यंत के साथ थे।

हरपाल सिंह कंबोज पार्टी के 4 साल जिलाध्यक्ष भी रहे। कंबोज ने कहा कि सबसे पहले मैंने ही अंबाला में जजपा का झंडा उठाया है। कहा कि राजनीति भाइयों के साथ होती है। ऐसे फैसले भी भाइयों के कहने पर ही लिया है। इस्तीफा देने के पीछे क्या कारण रहे हैं,इस पर कंबोज ने कहा कि कोई खास कारण नहीं है। मेरे व्यक्तिगत कारण रहे हैं। किसी से कोई मतभेद नहीं है। आगामी फैसले के लिए वे अपने भाइयों (वर्कर्स) के साथ विचार करेंगे,उसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here