Home Punjab>Moga पंजाब : लुटेरा गिरोह का मुख्य सरगना साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : लुटेरा गिरोह का मुख्य सरगना साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

मोगा : जिले के अंतर्गत निहाल सिंह वाला में पुलिस ने लुटेरों का एक गिरोह पकड़ा था। पुलिस ने गिरोह में 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गिरोह के बाकी सभी सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है। इस गिरोह का मुख्य सरगना जस्सा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी निहाल सिंह वाला परमजीत सिंह संधू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को लूटपाट के मामले में एक गिरोह को काबू किया था। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के करीब 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके है।

थाना निहाल सिहं वाला ने इस गिरोह के मुख्य सरगना जसप्रीत सिंह निवासी फुलेवाल जस्सा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जसप्रीत सिंह ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के 11वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here