Home Punjab>Amritsar जालंधरः इस इलाके में गिरी घर की छत, देखें वीडियो

जालंधरः इस इलाके में गिरी घर की छत, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: महानगर के कैंट में स्थित दीप नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर की छत गिर गई। घटना लिबड़ कॉलोनी की है। इस हादसे कोई जानी नुकसान होने की सूचना सामने नहीं  आई है। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बरसात के बाद घर की छत गिर गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि हादसे में उनका काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान परिवार के लोग घबरा गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्होंने धमाके की आवाज सुनाई दी। घटना के दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, घर की छत्त पर सीमेंट की स्लैब डाली हुई थी, जोकि तेज आंधी के कारण गिर गई। 

वहीं पीड़ित संतोष कुमारी ने बताया कि बारिश के कारण तेज हवाएं चल रही थी। इस दौरान वह नीचे बैठी हुई थी कि अचानक जोर से आवाज गिरने की आई है। संतोष कुमारी ने बताया कि जब उसने जाकर देखा तो छत गिर गई थी और आसपास घरों के शीशे टूटे हुए थे। वहीं इलाका निवासियों ने बताया कि तेज आंधी के कारण घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के पर ईंटे गिरने से शीशे भी टूट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here