Home Punjab>Amritsar जालंधरः गरमाई सियासत, आप पार्टी और कांग्रेस के नेता भी भाजपा में हो सकते है शामिल

जालंधरः गरमाई सियासत, आप पार्टी और कांग्रेस के नेता भी भाजपा में हो सकते है शामिल

0

आज ही तेजिंदर बिट्टू और करमजीत चौधरी हुए थे भाजपा में शामिल

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर जालंधर में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। आज ही कांग्रेस छोड़कर सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टू और कांग्रेस के सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी भाजपा में शामिल हुए है। हालांकि कहा जा रहा है कि करमजीत कौर चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह फिल्लौर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक हैं। वे मां के साथ भाजपा में शामिल नहीं हुए है। वहीं कहा जा रहा है कि मोहिंदर केपी के भी पार्टी छोड़ने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस का एक और दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की तैयारी में है। वहीं आप पार्टी का भी नेता जल्द भाजपा का दामन थाम सकता है। ऐसे में कांग्रेस और आप पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here