Home Entertainment सुप्रीम कोर्ट पहुंची मशहूर एक्ट्रेस, अश्लील वीडियो लीक करने के लगे आरोप

सुप्रीम कोर्ट पहुंची मशहूर एक्ट्रेस, अश्लील वीडियो लीक करने के लगे आरोप

0

नई दिल्लीः मशहूर एक्ट्रेस और बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी को लेकर कानूनी विवाद में फंस गई हैं। कुछ दिनों पहले आदिल ने बिग बॉस 12 फेम सोमी दुर्रानी से दूसरी शादी की, जिसके बाद उन्होंने राखी सावंत पर गंभीर आरोप लगाए थे।  आदिल दुर्रानी का आरोप है राखी सावंत ने उनके कुछ निजी वीडियो लीक किए हैं. इसे लेकर उन्होंने FIR दर्ज कराई थी. इस केस के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राखी ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिला की थी. लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने राखी की इस याचिका को खारिज कर दिया था. 

अब राखी सावंत इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं और अग्रिम जमानत की मांग की है। राखी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले और गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आदिल दुर्रानी ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि राखी सावंत ने उनके अश्लील वीडियो लीक किए हैं। इस मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी भी हो सकती है, जिससे बचने के लिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here