Home Mohali पंजाब : लड़की को छेड़ने से रोकने पर चले ईट – पत्थर , वीडियो वायरल  

पंजाब : लड़की को छेड़ने से रोकने पर चले ईट – पत्थर , वीडियो वायरल  

0

फिरोजपुर : सरहदी गांव चुग्गे हजारा सिंह वाला में पीड़ित परिवार पर पड़ोसियों द्वारा घर में दाखिल होकर हमला करने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी परिवार की महिलाओं सहित पुरुषों ने पीड़ित परिवार के घर पर ईट पत्थर चला लाठियां के साथ परिवार पर हमला किया। 

वीडियो देखने के लिए link पर click करें

पीड़ित परिवार की महिलाओं का कहना है कि आरोपी परिवार के पुरुष उनकी लड़कियों पर बुरी नजर रखते हैं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जब  उन्होंने इसका विरोध किया, तो गुस्से में आकर आरोपियों ने  युवकों को बुलाकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित परिवार द्वारा थाना सदर की पुलिस को शिकायत दी गई है। लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई उनकी मांग है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई करे और उन्हें इंसाफ दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here