Jalandhar News: youtuber के घर ग्रेनेट अटैक मामले में SSP ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखेें वीडियो

पुलिस ने लिया ग्रेनेट अटैक के बाद पाकिस्तान डॉन भट्टी के खिलाफ ये एक्शन

जालंधर, ENS: रायपुर-रसूलपुर में बीते दिन यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड अटैक की घटना सामने आई थी। हालांकि इस घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी। इस मामले को लेकर एसएसपी गुरमीत सिंह ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रॉजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामला डिजीटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि भट्टी और संधू दोनों आपस में दोस्त ही थे। संधू काफी चर्चित इंफ्यूलेंसर है। संधू ने एक बार भट्टी को गिफ्टिंग (गेम के जरिए पैसा कमवा कर देना) करवा दी। मगर दोबारा जब संधू ने इस पर मना किया तो इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद संधू के किसी समर्थक ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी की थी। ये मामला डिजीटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। ये घटना हुई है, ये तो पुख्ता है। एक बार सभी गिरफ्तार हो जाएं तो फिर क्लियर हो पाएगा कि उक्त वारदात करने वाले आरोपी किसके साथ जुड़े हुए थे। क्योंकि हमले की जिम्मेदारी और सारे हमले का वीडियो पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी द्वारा जारी की गई। साथ ही भट्टी ने कारण बताया कि रॉजर संधू ने उनके इसलाम के बारे में गलत टिप्पणी की थी, जिसके चलते उसने ये अटैक करवाया है। खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के मास्टरमाइंट शीजान अख्तर ने की है। वहीं इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने शहजाद भट्टी का सोशल मीडिया अकाउंट बैन करवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस को जब पता चला कि उक्त घटना हुई है तो तुरंत जिम्मेदारी लेने का सोर्स पता लाना शुरू किया गया। जिसमें पता चला कि उक्त जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ली है। जिसके बाद पुलिस उक्त अकाउंट भारत में बैन करने के लिए कंपनी को लिखा था। रात में भट्टी का अकाउंट पंजाब पुलिस की अर्जी पर भारत में बैन कर दिया गया। अब भट्टी का कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट भारत में नहीं खुल रहा है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img