Home Himachal>Una कांग्रेस 40 पार और भाजपा 400 पार की लड़ाई लड़ रही-अनुराग ठाकुर

कांग्रेस 40 पार और भाजपा 400 पार की लड़ाई लड़ रही-अनुराग ठाकुर

0
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट के उमेद पैलेस में रविवार को मंडल भाजपा  अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन एवम त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुबारिकपुर में सर्वप्रथम भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा  की अगुवाई  ढ़ोल की थाप पर नाचते गाते कार्यकर्ताओ ने अनुराग ठाकुर का  वार्म वेलकम किया गया, ततपश्चात भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने एक बाइक रैली निकाली और  पुष्पवर्षा के साथ अनुराग ठाकुर को जनसभा स्थल तक पहुंचाया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष राजीव राजू सहित काफ़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्त्ता  उपस्थित रहे।

अपने सम्बोधन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने  हिमाचल की सभी सीटें जीतने का दावा किया, साथ ही उन्होंने  कांग्रेस की नीति और नीयत पर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी वाली केन्द्र की भाजपा सरकार में  दलितों पिछड़ों और आदिवासी समाज के लिए जो कार्य पिछले 10 वर्षों में हुए हैं वह कांग्रेस के कुल 60 वर्षों में भी नहीं हुए।अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव  में हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस की झूठी सरकार को सबक सिखाएगी और चारों की चारों सीटें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में तो डालेगी, साथ ही विधानसभा उपचुनाव की भी सभी छः सीटें भाजपा को मिलना तय है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक को रेलवे नेटवर्क के जरिये  देश के महत्वपूर्ण शहरों एवम तीर्थ स्थलों से जोड़ा जा चुका है और  दौलतपुर चौक तलवाडा रेलवे लाइन का कार्य जारी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है। इन 10 वर्षों में पहले जो वंचित थे उन्हें वरीयता दी गई है।उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन देश के परमाणु हथियारों को नष्ट करने की बात कहकर देश को कमजोर करने की उस समय कोशिश कर रहा है  जब विश्व युद्ध की दहलीज पर है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं, महिलाओ और किसानों  को सशक्त करने के साथ साथ देश को दुनिया तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रयासरत  है जबकि विपक्ष टुकड़े टुकड़े गैंग के  सहारे देश को तोड़ने के लिए  आतुर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 40 पार और भाजपा 400 सीटें पार की लड़ाई लड़ रही है।उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है।

उधर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा  ने मंडल, जिला एवम प्रदेश भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओ का उन्हें पार्टी में सम्मान देने पर आभार जताया, साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में हरेक भाजपा कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वह देश की ताकत और स्वाभिमान हैं। वह देश को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उधर पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर,जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह एवम पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने भी लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव में कमल का फूल खिलाने का आग्रह करते हुए कार्यकर्ताओ में जोश भरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here