Home Mohali मार्केट की हालत हुई खराबः पिछले 4 सालों से लगी लाइटें बिना वायरिंग की बनी शो-पीस

मार्केट की हालत हुई खराबः पिछले 4 सालों से लगी लाइटें बिना वायरिंग की बनी शो-पीस

0

मोहालीः फेस-9 मार्केट पिछले लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते मार्केट की हालत तरसयोग्य बनी हुई है और यहां कारोबार करने वाले दूकानदार कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन समस्याओं को हल करवाने में नगर निगम के स्थानीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारी फेल साहित हो रहे हैं । मार्केट में लंबे सालों से कारोबार करने वाले और मार्केट अध्यक्ष मनोज वर्मा, जाहिर खान और अन्य दुकानदारों के साथ-साथ पूर्व पार्षद मैडम प्रकाशवति के बेटे एवम भाजपा नेता रमेश वर्मा का कहना है कि मार्केट में पिछले 4 सालों से सौदर्यकरण के नाम पर फैंसी लाइटें लगाई गईं और मार्केट के नवीनकरण के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंतरी बलबीर सिंह सिद्वू के हाथों एक नींव पत्थर भी मार्केट में लगाया गया।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि लाइटों को लगे 4 का समय लगभग बीत चुका है, लेकिन लाइटों अभी तक नहीं जली और शो-पीस बन कर रह गई हैं । उन्होंने मार्केट के हालात को दिखाते हुए बताया कि मार्केट में ना बढिया ग्रील लगाई गई और न ही मार्केट में टूट चैनल व दुकान के आगे ग्राहकों को चलने के लिए पत्थर आदि लगाए गए। उन्होंने बताया कि मार्केट की बनावट पहले ही अजीब किस्म की है और ऊपर से सुविधाओं के अभाव के चलते ग्राहक भी दुकान में नहीं आते हैं। जिससे उनकी दुकानदारी चौपट हो रही है।

स्थानीय दुकानदारों ने निगम अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मार्केट की तरसयोग हालत को सुधारने के लिए उनकी ओर से एक बार नहीं बल्कि कई बार लिखित में शिकायत दी गई और मौजूदा नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू जीती, जोकि पूर्व कैबिनेट मंत्री के भाई हैं वह भी मार्केट का दौरा कर चुके हैं और समस्याओं से अवगत हो चुके हैं। लेकिन समस्याएं फिर भी हल नहीं हो रही हैं । उन्होंने नगर निगम और मौजूदा पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब सुविधाएं ही नहीं देनी थी तो पब्लिक के पैसों की इस तरीके से बर्वादी क्यों की जा रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि उनकी मार्केट की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाए, ताकि दुकानदार अपना कारोबार कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here