Jalandhar News: Gun Point पर आर्टिगा कार छीनकर 2 लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात धन्नोवाली फाटक के पास गन प्वॉइंट पर गाड़ी लूटने की घटना सामने आई है। जहां 2 लुटेरे गन प्वॉइंट पर गाड़ी लेकर फरार हो गए। दरअसल पिक एंड ड्रॉप का काम करने वाले टैक्सी चालक सुखविंदर भट्टी से रविवार धन्नोवाली फाटक के सामने आर्टिगा गाड़ी लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने नगंलशामा चौकी की पुलिस को दे दी है। पीड़ित सुखविंदर भट्टी ने जालंधर में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को जब इसके बारे में जानकारी दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर चौकी नंगल शामा में शिकायत दर्ज करवाई।

जानकारी देते हुए सुखविंदर भट्टी ने कहा कि वह जीरे, मोगा का रहने वाला है। उसके पास दो युवक आए और जालंधर ड्रॉप करने के लिए कहा। जब वे जालंधर पहुंचे तो लुटेरों ने धन्नोवाली फाटक पर उतारने के लिए कहा। सुखविंदर ने बताया कि जब तक उन्हें किसी प्रकार की अनहोनी होने की भनक लगी, तब तक उनके पीछे गाड़ियां लग चुकी थीं। एक लुटेरा पहले से फाटक के पास मौजूद था। जैसे ही लुटेरे गाड़ी से उतरे तो उन्होंने नीचे उतरने के लिए कहा और गोली मारने की धमकी भी दी। डर के मारे सुखविंदर ने गाड़ी की चाबी लुटेरों को दे दी और वे मौके से फरार हो गए।

वहीं थाना नंगल शामा की पुलिस का कहना हैकि पीड़ित को पीएपी चौक तक के लिए 2500 रुपए में गाड़ी बुक की थी। इस दौरान जब वह पीएपी चौक तक पहुंचा तो आरोपियों ने कहाकि बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह 2 किलोमीटर दूर धन्नोवाली फाटक तक उन्हें ले जाए। इस दौरान धन्नोवाली फाटक के पास लुटेरे किसी पिस्तौलनुमा के चीज के बल पर आर्टिगा कार नंबर पीबी 01 ई 3974 छीनकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...