Home Mohali पंजाब : करंट लगने से व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : करंट लगने से व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : किसान की करंट लगने से मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान नछत्तर सिंह (38) के तौर पर हुई है। नछत्तर सिंह शादीशुदा था। उसकी 2 बेटियां और एक बेटा है। जानकारी देते हुए मृतक के पिता पप्पू ने बताया कि नछत्तर सिह खेतीबाड़ी का काम करता था।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

उन्होंने बताया कि नछत्तर खेत में मोटर चलाने गया था।  इसी दौरान नछत्तर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई है। जब उसे डाक्टर के पास ले गए, तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने कहा कि सरकार हमारी मदद करें, मृतक के परिवार की सहायता करें।

मृतक के भाई रत्तन ने कहा कि वह पूरे घर का पालन पोषण करता था। नछत्तर सिंह खेत में मोटर चलाने गया। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। रत्तन ने बताया कि उसके अस्पताल ले गए, पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here