Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : हेरोइन और नगदी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : हेरोइन और नगदी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

पठानकोट : पुलिस ने हेरोइन और नगदी सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पठानकोट पुलिस द्वारा नशे की चेन को तोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। जिसके चलते पठानकोट पुलिस ने माधोपुर नाके पर एक इनोवा टैक्सी को रोका गया।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

जिसके बात चैकिंग के दौरान 5 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई और गाड़ी की पूरी तलाशी लेने पर गाड़ी के पेट्रोल टैंक से 8 किलो 315 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह का सरगना इंग्लैंड में बैठकर पंजाब में अपना गिरोह चला रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो जम्मू-कश्मीर से हेरोइन लाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में बेच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है और अब उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here