Home Panchkula पंजाब : विश्व हिंदू परिषद नेता की हत्या के मामले में आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : विश्व हिंदू परिषद नेता की हत्या के मामले में आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

नंगल : विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास बागा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें आज फिर से माननीय अदालत नंगल में पेश किया गया। जिस दौरान पुलिस प्रशासन को इन आरोपियों की 7 दिन की और रिमांड मिल गई है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

जानकारी देते हुए डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि विकास बग्गा हत्याकांड में पहले भी 2 आरोपी पकड़े गए थे। जिन्हें माननीय अदालत ने 6 दिन के रिमांड पर भेज दिया था। पूछताछ में उसके 2 और साथी पकड़े गए हैं। इन्हें माननीय अदालत में भी पेश किया गया।

जहां माननीय अदालत ने अब इन सभी को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत उर्फ ​​गुरा निवासी नवां शहर के पन्नू माजरा गांव के तौर पर हुई है। आरोपी से 32 बोर की पिस्तौल और 7कारतूस बरामद हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here