Home Punjab>Amritsar जालंधरः पुलिस ने सतलुज दरिया के पास छापेमारी कर 18000 लीटर शराब की जब्त 

जालंधरः पुलिस ने सतलुज दरिया के पास छापेमारी कर 18000 लीटर शराब की जब्त 

0

जालंधर, ENS: सहायक कमिश्नर (आबकारी) जालंधर रेंज वेस्ट नवजीत सिंह की अगुवाई में आज सतलुज दरिया के पास छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 18000 लीटर शराब की जब्त उसे नष्ट किया। मामले की जानकारी देते हुए नवजीत सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सतलुज दरिया से सटे 15 किलोमीटर क्षेत्र में छापेमारी की गई। नवजीत सिंह ने कहा कि यह छापेमारी डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग के नेतृत्व में की गई।

उन्होंने बताया कि एक्साइज अधिकारी सुनील गुप्ता और एक्साइज इंस्पेक्टर साहिल रंगा, सरवन सिंह ढिल्लों और हरप्रीत सिंह ने सतलुज नदी के किनारे वेहरा, भोडे, गदरे, बुर्ज, संघोवाल और माऊ साहिब गांवों में तलाशी अभियान चलाया और करीब 18000 लीटर शराब बरामद की. 15 तिरपालों को मौके पर ही पकड़कर सूखी जगह पर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह लाहन दरिया के पानी  में छिपाकर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे इस लाहन से बनी शराब का सेवन न करें क्योंकि इसकी कोई डिग्री नही होती और इसके सेवन से जान की हानि भी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तलाशी अभियान को और तेज किया जाएगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here