Home Punjab>Ludhiana पंजाबः कांग्रेस में नहीं थम रहा अंदरूनी कलह, टिकट ना मिलने से नाराज नेता का छलका दर्द, देखें वीडियो

पंजाबः कांग्रेस में नहीं थम रहा अंदरूनी कलह, टिकट ना मिलने से नाराज नेता का छलका दर्द, देखें वीडियो

0

खन्नाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, एक ओर पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के बाद अंदरूनी कलह नहीं थम रही, दूसरी ओर पार्टी से नेता खफा होकर दूसरी पार्टियों में उम्मीदवार बन रहे है। वहीं चुनावों को लेकर इस बार फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद डा. अमर सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है। डा. अमर सिंह को टिकट देने के कुछ दिनों बाद इस दौड़ में शामिल पायल से पूर्व विधायक एवं खन्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा का दर्द छलक गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी ही पार्टी के सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। यहां तक कि युवा नेताओं को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

लखवीर सिंह लक्खा ने कहा कि वे फतेहगढ़ साहिब से टिकट की दौड़ में शामिल थे। लेकिन दुख की बात यह है कि उनकी पार्टी के ही एक दलित नेता ने विश्वासघात करके टिकट कटवा दिया। यह नेता पंजाब में चुनाव भी लड़ रहा है। इस नेता ने पार्टी हाईकमान को गुमराह किया। ऐसे नेता नहीं चाहते कि उनके बराबर कोई युवा नेता आकर चुनाव लड़े। इसी सियासत का शिकार उन्हें बनाया गया। आने वाले दिनों में वे इस नेता का नाम और कारनामे पार्टी हाईकमान को बताएंगे। सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान भावुक हुए लक्खा ने एक बार तो कांग्रेस के अंदरूनी राज को जगजाहिर कर दिया।

लेकिन इसी बीच वे बात घुमा कर भाजपा पर ले गए। लक्खा बोले कि आज देश और संविधान को बचाने की जरूरत है। जिस तरीके से विरोधियों को जेलों में बंद किया जा रहा है, उससे साफ जाहिर है कि भाजपा देश में तानाशाही लाना चाहती है। उन्हें भी डराया धमकाया गया। लेकिन वे अपनी पार्टी के साथ खड़े हैं और कभी भी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस के उम्मीदवार डा. अमर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लक्खा उनके साथ रोजाना चुनाव प्रचार करवाते हैं। लेकिन इस विषय पर कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला है तो वह लक्खा से बात करके मामले को जल्द सुलझा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here