Home Punjab>Rupnagar पंजाब: Prab Visa के संचालको से तंग होकर युवक ने किया Suicide, देखे वीडियो

पंजाब: Prab Visa के संचालको से तंग होकर युवक ने किया Suicide, देखे वीडियो

0

बटाला: इमीग्रेशन कंपनी में काम करने वाले एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गौरव पुत्र राजपाल निवासी मोहल्ला हमदानिया के तौर पर हुई है।

मृतक की मां इंदु ने बताया कि उसके बेटे ने Prabvisa के  मालिकों से तंग आकर आत्महत्या की है। वह आज सुबह अस्पताल में काम करने के लिए आई थी। इसी बीच उसे फोन कर गौरव ने कहा कि मुझे माफ कर दीजिए, Prabvisa वाले उसे परेशान कर रहे हैं।

जिससे तंग आकर वह अपनी जान दे रहा है। जब वह घर आई तो देखा कि गौरव पंखे से लटका हुआ है। सिविल अस्पताल के डॉ. अमनदीप ने बताया कि मरीज उनके पास आया था और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले मे Prabvisa के सचालको से संपर्क साधना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया। यदि वः अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here