Home Punjab>Ludhiana पंजाबः ट्रांसपोर्ट के मालिक और सासंद के करीबी के दफ्तर और घर पर इनकम टैक्स की रेड

पंजाबः ट्रांसपोर्ट के मालिक और सासंद के करीबी के दफ्तर और घर पर इनकम टैक्स की रेड

0

लुधियानाः लुधियाना-कलकत्ता रोडवेज ट्रांसपोर्ट के मालिक जसबीर सिंह और चरण सिंह लोहारा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोहारा के दफ्तरों और घर पर इनकम टैक्स की टीमों द्वारा छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि विभाग में टैक्स में बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है, जिसके चलते आज सुबह ही टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। हालांकि इस कार्रवाई से संबंधित जानकारी लेने के लिए जब चरण सिंह लोहारा से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। अगर वह इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि चरण सिंह लोहारा ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ रियल एस्टेट और शराब कारोबारी भी हैं। लोहारा जेके फाइनेंस कंपनी भी चला रहा है। विभाग को सूचना थी कि टैक्स में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं, जिसके चलते आज लोहारा के सभी दफ्तरों में टीमों ने छापेमारी की है। विभाग ने लोहारा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय को सील कर दिया है। ट्रांसपोर्ट चरण सिंह लोहारा संगरुर लोक सभा से सांसद सिमरजीत सिंह मान के करीबी है। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के लोहारा प्रधान भी है। चरण सिंह लोहारा पंजाब ट्रांसपोर्ट के चेयरमैन भी रह चुके है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here