Home Punjab>Amritsar जालंधरः दिन दहाड़े मॉडल टाउन मार्किट से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधरः दिन दहाड़े मॉडल टाउन मार्किट से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: थाना 6 के अंतगर्त आते मॉडल टाउन मार्किट में चोर दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला मार्किट से बाइक चोरी का सामने आया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 6 की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए मानव निवासी बस्ती शेख ने बताया कि वह मॉडल टाउन मार्किट में सैलून की दुकान में आया था। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

इस दौरान मानव ने सैलून के बाहर बाइक खड़ी की हुई थी। कुछ समय के बाद जब वह दुकान से बाहर आया तो देखा दुकान के बाहर से उसकी बाइक गायब थी। इस दौरान आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि एक युवक बाइक लेकर फरार होता दिखाई दिया। इस दौरान पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here