Home Breaking News Kotak Mahindra Bank पर RBI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों को लगा झटका

Kotak Mahindra Bank पर RBI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों को लगा झटका

0

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन माध्यम से नए ग्राहक जोड़ने पर भी भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रोक लगा दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह रोक तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह कार्रवाई 2022 और 2023 की टेक्नोलॉजी जांच के बाद की है।

दरअसल, आरबीआई को कोटक बैंक के आईटी सिस्टम में कुछ खामियां मिली थीं। इस पर आरबीआई ने जवाब भी मांगा था, लेकिन जवाब संतोषजनक ना रहने की वजह से कार्रवाई की गई है। पर्याप्त IT इंफ्रा न होने से ग्राहकों को 2 साल में कई बार दिक्कतें हुईं। एक्सटर्नल ऑडिट के बाद आरबीआई की तरफ से पाबंदियों की समीक्षा की जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि यह एक्शन आईटी जांच के बाद लिया गया है। इस जांच में काफी गंभीर दिक्कतें देखने को मिली हैं। बैंक के आईटी इन्वेंट्री मैनेजमेंट, वेंडर रिस्क मैनेजमेंट, यूजर एक्सेस मैनेजमेंट, डेटा सिक्योरिटी और डेटा लीक को रोकने की रणनीति समेत कई तरह की खामियां मिली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here