Home Punjab>Tarn Taran बड़ी खबरः डिब्रूगढ़ जेल में बंद Amritpal Singh लड़ेगा लोकसभा चुनाव 

बड़ी खबरः डिब्रूगढ़ जेल में बंद Amritpal Singh लड़ेगा लोकसभा चुनाव 

0

खडूर साहिबः एनएसए के आरोपों में डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामन आई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगा। यह जानकारी उसके वकील राजदेव सिंह खालसा ने दी, जोकि पूर्व सांसद हैं। फरवरी 2023 में अमृतपाल और उसके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल के समर्थकों ने अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक तूफान की रिहाई को लेकर पुलिस स्टेशन पर यह धावा बोला था। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। अमृतपाल के खिलाफ उसके ही एक पूर्व सहयोगी ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन सभी ने कथित तौर पर बरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति को अजनाला से अगवा कर लिया और फिर मारपीट की।

अमृतपाल सिंह का जन्म अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में 1993 में हुआ था। महज 12वीं पास अमृतपाल अचानक से दुबई चला गया। वहां पर अमृतपाल ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़ा था। पंजाबी एक्टर और ऐक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने 30 सितंबर 2021 में वारिस पंजाब दे संगठन की स्थापना की थी। दीप सिद्धू ने इसका मकसद युवाओं को सिख पंथ के रास्ते पर लाना और पंजाब को जगाना बताया था। किसान आंदोलन और उसके बाद 26 जनवरी 2021 को लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू का नाम आया। 15 फरवरी 2022 को दिल्ली से पंजाब लौटते वक्त सोनीपत के पास एक सड़क हादसे में दीप सिद्धू की मौत हो गई थी।  मार्च में दावा किया गया था कि अमृतपाल अब वारिस पंजाब दे संगठन का नया सर्वेसर्वा है। इसके बाद 29 सितंबर 2022 को अमृतपाल की मोगा के रोडे गांव में दस्तारबंदी हुई थी। इसके बाद अमृतपाल सीधे सरकार और सिस्टम को चैलेंज करने लगा था।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here