Home Punjab>Phagwara कपूरथलाः टिप्पर और बाइक की टक्कर में युवक की मौ+त

कपूरथलाः टिप्पर और बाइक की टक्कर में युवक की मौ+त

0

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी इलाके के डल्ला रोड पर एक टिप्पर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई है. जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है और उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नर्सिंग के छात्र है और दो माह की ट्रेनिंग मुकम्मल करने के बाद आज पहले दिन कालेज जा रहे थे। रास्ते में ही हादसा हो गया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI गुरदियाल सिंह ने करते हुए बताया कि टिप्पर ड्राइवर को काबू कर मामला दर्ज किया जा रहा है। और मृतक के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखा दिया है। मृतक की पहचान नवदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह वासी सेंट्रल टाउन सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला सेंट्रल टाउन वासी (18 वर्षीय ) नवदीप सिंह मलसियां के ​​एपीजे नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था और दो महीने की ट्रेनिंग के बाद पहले दिन अपने साथी अजय वासी गांव जैनपुर के बाइक ( PB -08-EC-6926 ) पर सवार होकर मलसियां ​​कॉलेज जा रहे थे।

जब वह डल्ला रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो अचानक सामने से एक टिप्पर ( UP -70-GT- 0783 ) आ गया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख़्मी हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर लोगों की मदद से दोनों युवकों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने नवदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय का इलाज किया जा रहा है। वहीं थाना सुल्तानपुर लोधी जांच अ​धिकारी ASI गुरदियाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनो को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। और टिप्पर चालक हिंदपाल वासी राजस्थान को काबू कर परतक के परिजनों के बयान पर FIR दर्ज की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here