Home Breaking News इस इलाके में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, अलर्ट जारी

इस इलाके में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, अलर्ट जारी

0

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है। शहर के होटवार इलाके के रीजनल पोल्ट्री फार्म में 1745 मुर्गियों के साथ 2196 पक्षियों को मारा गया है। इसके अलावा 1697 अंडों को नष्ट किया गया है। मुर्गियों के सैंपल की जांच भोपाल स्थित सरकारी प्रयोगशाला में होने के बाद यह मामला सामने आया। 

जिस क्षेत्र में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहां से एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों, उनसे संबंधित उत्पाद, अंडा की खरीद-बिक्री एवं ट्रांसपोर्टिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार एक्शन प्लान के तहत आरआरटी की ओर से होटवार के बाकी बचे पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों को मारने, वैज्ञानिक विधि से निपटारे एवं इसके बाद संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जाना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here