Home Punjab>Amritsar जालंधरः इस इलाके से 7वीं कक्षा का बच्चा हुआ लापता, परिवार हुआ परेशान, देखें वीडियो

जालंधरः इस इलाके से 7वीं कक्षा का बच्चा हुआ लापता, परिवार हुआ परेशान, देखें वीडियो

0

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठे सवाल

जालंधर, ENS: अवतार नगर से बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना को एक सप्ताह बीत गया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं पता चला। परिवार को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि बच्चा सातवीं कक्षा में पढ़ता है और वह पढ़ाई में भी होशियार है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से बच्चे का अभी कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पीड़ित महिला ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को मदद की गुहार भी लगाई।

उनका कहना है कि पुलिस ने कहा कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। महिला ने कहा कि उसने पुलिस को फोन कर सूचित भी किया था कि वह घटना स्थल पर आकर देखे, लेकिन पुलिस ने कहा कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। पुलिस ने कहाकि थाने में रिपोर्ट लिखवा दो। महिला का कहना है कि पुलिस को घटना स्थल पर आकर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं पूनम ने कहाकि उसका बेटा राम आशिश एक सप्ताह से अवतार नगर की 2 नंबर गली से सुबह 7 बजे से लापता हो गया है।

महिला ने कहा कि उसने आस-पास एरिया सहित नकोदर मुरादशाह तक ढूंढने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कुछ नहीं पता चला। महिला ने कहा कि उसने पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन अभी तक बेटे का कुछ नहीं पता चला है। सुखचैन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला उनके घर किराये पर रहती है। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा पिछले एक सप्ताह से नहीं मिल रहा। उनका कहना है कि पुलिस ने इस मामले में डिटेल नोट कर ली, लेकिन लिखित शिकायत नहीं ली है और ना ही अभी तक घटना स्थल पर आकर घटना का जायजा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here