Home Punjab>Amritsar पंजाब : चौधरी परिवार और तेजिंदर बिट्टू को मिली y सिक्योरिटी

पंजाब : चौधरी परिवार और तेजिंदर बिट्टू को मिली y सिक्योरिटी

0

जालंधर (ENS): हाल ही मे कांग्रेस से सदियों का नाता तोड़ने वाले चौधरी परिवार और तेजिंदर बिट्टू को केंद्र सरकार ने y सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र ने पंजाब में निलंबित कांग्रेसी विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, भाजपा नेता करमजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के पूर्व सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टु को पार्टी चुनाव के मद्देनजर सिक्योरिटी दी है। 

इससे पहले भी केंद्र ने जालंधर से भाजपा के उम्मीदवार सुशिल रिंकू को y+ सिक्योरिटी दी थी। लोक सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया एड़ी छोटी का जोर लगा रही है। लेकिन इस बार जालंधर सीट को लेकर राजनीती खेमो मे उथल पुथल का सिलसिला लगातार जारी है। 

अभी गत दिवस ही भाजपा का दमन छोड़ युवा नेता ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। सूत्रों की माने तो बिक्रम चौधरी भी जल्द ही मां की ऊँगली पकड़ कर भाजपा की ओर रुख करने की फ़िराक मे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here