Home Himachal>Una ऊना पुलिस ने पंजाब से पकड़े बाइक चोर

ऊना पुलिस ने पंजाब से पकड़े बाइक चोर

0
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के धार्मिक स्थल पीरनिगाह से दो बाईक चुराने वाले शातिर पुलिस ने काबू किए हैं। पुलिस ने आरोपित संदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी सूजों सूरापुर थाना तहसील व जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब व अमृतपाल सिंह उर्फ मनी पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी शाहपुर तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चुराई गई दोनो बाईक भी बरामद कर ली हैं। बता दें कि धार्मिक स्थल पीरनिगाह में 22 अप्रैल को ऊना के जतनप्रीत निवासी ऊना व बसोली के सुभाष चंद्र की बाईक चोरी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here