Home Punjab>Amritsar जालंधर: सरेराह लुटेरों ने HOSPITAL के बाहर की स्नैचिंग, देखे Live

जालंधर: सरेराह लुटेरों ने HOSPITAL के बाहर की स्नैचिंग, देखे Live

0

जालंधर, ENS: महानगर मे लूट पाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला कूल रोड पर स्थित न्यू रूबी हस्पताल से सामने आया है। पीड़ित दंपति ने बताया कि उनकी अस्पताल मे अपॉइंटमेंट थी। 6:30 बजे के करीब वह हस्पताल की पार्किंग मे रुके थे। 

जैसे ही महिला एक्टिवा से उतरी तो पीछे से आए बाइक पर सवार लुटेरे 1 तोले की चैन लेकर फरार हो गए। महिला के पति ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन बाइक पर नंबर नहीं था। यह घटना cctv मे कैद हो गई। जिसमे दो युवक बाइक पर सवार होकर भाग रहे है। 

घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने थाना 6 की पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। गौरतलब हैं कि इसी रोड की शुरुआत पर पुलिस का नाका भी लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here