Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : पशुओं से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : पशुओं से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

पठानकोट : गांव धीरा में उस समय इंसानियत शर्मसार हो गई। जब स्थानीय लोगों ने एक ऐसे युवक को पकड़ा जो की बेजुबान पशुओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इस बात का खुलासा पशुओं के तबेले में लगाए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने इस प्रवासी युवक को काबू कर लिया और जब स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने द्वारा की गई गलत हरकत को मान लिया।

स्थानीय लोगों ने इस युवक को रस्सी के साथ खंभे से बांध दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खंभे से बंधे युवक को छुड़ा अपनी हिरासत में ले लिया है और अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि उन्हें गांव धीरा से सूचना मिली थी कि एक युवक को काबू किया है जो कि पशुओं को अपनी हवस का शिकार बनाता है। जिसके चलते उसे हिरासत में ले कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here