Home Panchkula पंजाब : नहर में नहाने गए 2 युवक डूबे, देखें वीडियो

पंजाब : नहर में नहाने गए 2 युवक डूबे, देखें वीडियो

0

श्री कीरतपुर साहिब : नजदीक बुंगा साहिब के पास नहर में नहाते समय 2 व्यक्तियों के डूबने की खबर सामने आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कीरतपुर साहिब के SHO जतन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी 2 व्यक्ति जो अपी रिश्तेदारी में बुंगा साहिब आए हुए थे। यह दोनों व्यक्ति नहर में नहाते समय डूब गए और गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

इस संबंध में डूबने वाले युवकों के रिश्तेदार ने बताया कि कल उनके घर पर जगराता था और ये दोनों व्यक्ति जगराते में शामिल होने के लिए बुंगा साहिब पहुंचे थे और आज सुबह वे नहाने के लिए नहर पर आये और दोनों व्यक्तियों में से एक का पैर नहर में फिसल गया और जब दूसरे व्यक्ति ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह नहर में डूब गया। परिजनों के मुताबिक दोनों व्यक्ति शादीशुदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here