Home Punjab>Amritsar जालंधरः दिन दहाड़े पुलिस चौंकी से कुछ दूरी पर व्यक्ति का सिर कटा मिला श+व, देखें वीडियो

जालंधरः दिन दहाड़े पुलिस चौंकी से कुछ दूरी पर व्यक्ति का सिर कटा मिला श+व, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: आदमपुर थाना के अधीन आते अलावपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौंकी की कुछ दूरी पर व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस चौंकी के सामने व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था। कहा जा रहा है कि गांव के सोनू नामक व्यक्ति द्वारा कत्ल किया गया है।

वहीं घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि उक्त आरोपी ने पहले कुलविंदर की तेजधार हथियार से गर्दन शरीर से अलग कर दी। उसके बाद शरीर को उसने आग लगाने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नशे में धुत्त था और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने तेजधार हथियार से कुलविंदर का सिर धड़ से अलग कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here