Home Himachal>Baddi पंजाबः अब इस इलाके में व्यक्ति का श+ व हुआ बरामद

पंजाबः अब इस इलाके में व्यक्ति का श+ व हुआ बरामद

0

अमृतसरः पंजाब में युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे है। रोजाना किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है। वहीं जिले दाना मंडी भगतां वाले के पास गांव मुले चक में शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पता चला है कि मृतक नौजवान पिछले एक-दो दिनों से नशे की हालत में इलाके में घूम रहा था।

पुलिस ने कहा कि कोई नहीं जानता कि मृतक कहां का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके हाथ पर रवि का नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है ताकि उसकी पहचान हो सके और बाद में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें कि इससे पहले जालंधर के अलावपुर में व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here