Home Punjab>Rupnagar पंजाब : सड़क दुर्घटना में 33 वर्षीय युवक की मौत, देखे वीडियो

पंजाब : सड़क दुर्घटना में 33 वर्षीय युवक की मौत, देखे वीडियो

0

गुरदासपुर : बटाला के अंतर्गत पड़ते गांव धारोवली से उडोवाली जाने वाली सड़क पर एक 33 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव गाजीनांगल निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। गुरविंदर सिंह की मौत की खबर से परिवार सहित गांव का माहौल गमगीन हो गया। 

बड़े भाई जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गुरविंदर सिंह एक प्राइवेट बस पर कंडक्टर का काम करता था। वह रोजाना शाम को घर लौट अत था। लेकिन कल उसे एक राहगीर का फोन आया और पता चला कि उडोवाली से धारोवाली रोड पर अज्ञात वाहन से गुरविंदर का भयानक एक्सीडेंट हो गया। 

जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी , मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया है।  मृतक के परिवार वालों और इलाका वासियो ने पुलिस प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस स्टेशन कोटली सूरत मल्ली के अधिकारियों ने मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here