Home Punjab>Barnala जालंधर : भाजपा को बड़ा झटका, सुशील रिंकू के करीबी अश्विनी कांग्रेस में शामिल 

जालंधर : भाजपा को बड़ा झटका, सुशील रिंकू के करीबी अश्विनी कांग्रेस में शामिल 

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत चन्नी ने वेस्ट हल्के में भाजपा को बड़ा झटका दिया है।  चन्नी ने भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के दाहिने हाथ माने जाने वाले अश्विनी जंगराल सहित बड़ी संख्या में परिवार को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया है। कांग्रेस में शामिल होते ही अश्विनी ने दावा किया कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को वेस्ट से भारी मतों से जिताएंगे। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान अश्विनी जंगराल के नेतृत्व में एक बड़ी सभा हुई और इस सभा के दौरान लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी को समर्थन देने की घोषणा की। 15 साल तक सुशील कुमार उनके करीबी दोस्त रहे हैं और चुनाव का लगभग सारा काम वहीं देखते रहे हैं, लेकिन रिंकू के बार-बार दल बदलने के कारण जंगराल ने उनका साथ छोड़ दिया।

अश्वनी जारंगल ने कहा कि वह एक कांग्रेसी हैं और उन्होंने सुशील रिंकू के साथ काम किया है। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और अब वह अपनी मातृ पार्टी में लौट आए हैं और चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन करेंगे। अश्वनी जंगराल ने कहा कि रिंकू और अन्य दलबदलुओं के राजनीतिक व्यवहार से जालंधर की जनता परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here