Home Breaking News लुधियाना : CM भगवंत सिंह मान ने निकाला रोड-शो, देखे वीडियो 

लुधियाना : CM भगवंत सिंह मान ने निकाला रोड-शो, देखे वीडियो 

0

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना में भव्य रोड-शो निकला। रोड शो में लुधियाना लोकसभा सीट से उम्मीदवार पम्मी पराशर और बड़ी लीडरशिप और हजारों की संख्या में वर्कर्स पहुंचे।

सीएम मान ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि लुधियाना मेरी कर्म भूमि है। यहां मैंने कलाकार बनने के लिए काम किया था। एक बार फिर मुझे मौका मिला है कि लुधियाना की सेवा कर सकूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे हक में 1 जून को आप सभी वोट देंगे। सीएम मान ने कहा- हमारी पार्टी ने दिल्ली भी जीती और दिल भी जीता।

सीएम मान रोड शो में करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने  विपक्ष पर निशाना ने कहा- लुधियाना पंजाब दिला है। आज लुधियाना में आज मैंने जो आपका जजबा देखा तो मुझे लगा कि हमारा दिल कितना ताकतवर है। क्योंकि हमारा दिल तंदुरूस्त है।

आप पार्टी के प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी के लिए सीएम मान ने लुधियाना में लोगों से वोटें मांगी। सीएम मान के रोड शो वाले रूट के चप्पे चप्पे पर पुलिस ने पैनी नजर रखी। वहीं, हैबोवाल में भी भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसके इलावा कई मुलाजिमों और अधिकारियों को सिविल वर्दी में भी रूट पर तैनात थे। ये रोड-शो हैबोवाल स्थित गुरुद्वारा भुरी साहिब से शुरू होकर सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल कलां के पास समाप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here