Home Punjab>Ludhiana पंजाबः नहर में गिरी कार,  रेस्क्यू ऑपरेशन से व्यक्ति का श+व बरामद, देखें वीडियो

पंजाबः नहर में गिरी कार,  रेस्क्यू ऑपरेशन से व्यक्ति का श+व बरामद, देखें वीडियो

0

लुधियानाः दोराहा में सरहिंद नहर में रविवार रात कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। सूचना पाकर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा और पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते रात को कार का कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार बरामद हुई। नहर से एक व्यक्ति का शव मिला है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 50 साल के आसपास है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

आसपास के लोगों के अनुसार, कार राजवंत अस्पताल से नहर वाली सड़क की तरफ जा रही थी। आगे पुल पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। ड्राइवर को रास्ता बंद होने के बारे में पता नहीं चला। देखते ही देखते कार नहर में गिर गई और पानी के बहाव के साथ आगे निकल गई। दोराहा थाना के एसएचओ रोहित कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वे अपनी टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। क्रेन और गोताखोरों की मदद से कार को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन रात होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह दोबारा कार को ढूंढने का ऑपरेशन शुरू किया तो एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here