Home Punjab>Fazilka पंजाबः एक्टिवा से घर जा रहे अकाली नेता पर हुआ जानलेवा हमला

पंजाबः एक्टिवा से घर जा रहे अकाली नेता पर हुआ जानलेवा हमला

0

फतेहगढ़ साहिबः शिरोमणि अकाली दल बीसी मोर्चा के जिला प्रधान मलकीत सिंह मठाड़ू पर बस्सी पठाना में जानलेवा हमला हुआ। बस्सी पठाना के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल अकाली नेता को फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल भेज दिया गया। मलकीत सिंह मठाड़ू पर बस्सी पठाना में तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित बीते दिन स्कूटी से मठाड़ू अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान नामदेव मंदिर के पास पीछे से उन पर अचानक हमलावारों ने हमला कर दिया।

इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों में तीन व्यक्ति शामिल थे। मठाड़ू पर लोहे की रॉडो से हमला किया गया। उनके सिर कंधों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। अकाली नेता को घायल अवस्था में पहले वासी पटना फिर फतेहगढ़ साहिब के जिला अस्पताल लाया गया। थाना बस्सी पठाना के एसएचओ नरपिंदर पाल सिंह ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच जारी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here