Home Breaking News शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

नई दिल्ली : शादी के चार दिन बाद ससुराल से मायके आई एक दुल्हन की अचानक मौत हो गई। उसका शव बाथरुम में मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फेफड़ों में पानी भरना बताया गया है फिलहाल अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।

पूरा मामला यूपी के झांसी का है मायके वालों के अनुसार दुल्हन बाथरुम गई थी जहां वह पानी के ड्रम में गिरी हुई मिली उसे फौरन इलाज के लिए मेडिकल कालेज में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतका की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैपोस्टमार्टम में मृतका के फेफड़ों में पानी पाया जाना बताया गया है

अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार हैतभी मौत की असली वजह सामने आएगी। जानकारी के मुताबिक मृतक दुल्हन का नाम ममता कुशवाहा है। उसकी उम्र 23 वर्ष थी। ममता का मायका मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में है। जबकि मायका झांसी के बरुआसागर थानान्तर्गत ग्राम घसरपुरा में है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here