Home Punjab>Moga पंजाबः कैंटर चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौ+त, ड्राइवर फरार

पंजाबः कैंटर चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौ+त, ड्राइवर फरार

0

मोगाः जिले के कस्बा बाघा पुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गंगा रिजॉर्ट के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अवतार सिंह निवासी गांव राजियाना के रुप में हुई है। घटना का सूचना पुलिस को दे दी गई है।

वहीं मौके पर पहुचे जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि गांव राजियाणा में रहने वाले अवतार सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने शिकायत दी है कि उनके पति अवतार सिंह जो पैदल घर की ओर आ रहे थे, गंगा रिजॉर्ट के पास उन्हें एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर चालक कैंटर लेकर मौके से भाग गया। वहीं घायल हालत में अवतार सिंह को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, कुलदीप कौर की ओर से अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ बाघा पुराना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here