Home Haryana रिश्ते हुए तार-तार ! सो रहे भांजे पर मामा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, मौ+त 

रिश्ते हुए तार-तार ! सो रहे भांजे पर मामा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, मौ+त 

0

पानीपतः हरियाणा के पानीपत में मामा ने भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। मामा ने सोते हुए सिर और मुंह पर वार किए। घटना खोतापुर गांव की है। मंगलवार सुबह युवक की डेडबॉडी चारपाई के नीचे खून से लथपथ पड़ी हुई मिली। जिस कुल्हाड़ी से वार किए गए थे, वह भी साइड में ही पड़ी थी। शव पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

दोनों टीमों ने मौके से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मोहल्ला खजरी के रहने वाले प्रकाश कुमार (33) के रूप में हुई है। वह गांव खोतापुर में ही संधू फिश फार्म पर काम करता था और यहीं सोता था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकाश को उसके मामा मध्य प्रदेश के लोहारी हट गांव के रहने वाले प्रीतम पुरुषोत्तम ने मारा है। घटना के बाद से वह फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here