Punjab News: प्रेमी को घर बुलाकर दी खौफनाक सजा, मौत

तरनतारनः खडूर साहिब के कस्बा खालड़ा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां शादीशुदा महिला ने प्रेमी को घर बुलाकर उसे खौफनाक सजा दे दी। इस घटना में प्रेमी की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक और महिला दोनों की शादी हो चुकी है, लेकिन उसके बावजूद दोनों में प्रेम संबंध थे। मृतक की पहचान हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी महिला की पहचान सरबजीत कौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा हैकि हरमनदीप सिंह को उसकी विवाहित प्रेमिका सरबजीत कौर ने जहरीली वस्तु देकर मौत के घाट उतार दिया। भिखीविंड पुलिस का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। थाना भिखीविंड के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हरमनदीप सिंह अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह के साथ श्री आनंदपुर साहिब होला-महल्ला देखने गया था। रात को 10 बजे हरमनदीप ने अपनी पत्नी को बताया कि वह दोस्त के घर रहेगा।

इसके बाद वह प्रेमिका सरबजीत कौर के पास पहुंच गया। हरमनदीप सिंह जब प्रेमिका सरबजीत कौर के घर पहुंचा तो वहां किसी बात पर दोनों में लड़ाई हो गई। इसके बाद सरबजीत कौर ने हरमनदीप को किसी चीज में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हरमनदीप सिंह की पत्नी राजविंदर कौर की शिकायत पर सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...