Home Punjab>Ludhiana पंजाब : नशे में धुत्त कार सवार वकील ने कई खंभों में मारी टक्कर, देखें वीडियो

पंजाब : नशे में धुत्त कार सवार वकील ने कई खंभों में मारी टक्कर, देखें वीडियो

0

लुधियाना : जिले के मुंडिया इलाके में देर रात नशे में धुत्त कर स्वर्ग की कई खंभों में टक्कर मार दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजीव ने बताया कि देर रात कर में सवार होकर निकल रहे वकील ने शराब पी हुई थी। इस दौरान कर के रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने तीन से चार खंभों में टक्कर मार दी। इस हादसे एक बिजली का ट्रांसफॉर्म भी वकील ने गिरा दिया। घटना देर रात 2:00 बजे की है। राजीव ने बताया कि बिजली के खाबो में टक्कर लगने के बाद जोरदार धमाके हुए जिससे इलाका निवासियों में दहशत का माहौल देखा गया। घटना के बाद इलाके की बत्ती गुल हो गई।

घटना की सूचना इलाका निवासियों ने बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इलाका निवासियों ने बताया कि घटना के बाद आज सुबह वकील के कुछ साथी मौके पर आए थे, जो की बिजली कर्मियों के साथ मुआवजे की बात कर रहे थे। लोगों कहना की घटना के दौरान कोई जाने नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर यह घटना दिन के समय होती तो 5-7 लोगों की जान जा सकती थी। दरअसल, जहां घटना हुई है वहीं पास में सरकारी स्कूल भी है जहां भारी मात्रा में बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए आते हैं। हालांकि इस घटना को लेकर बिजली घर में मीडिया से दूरी बनाई रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here