Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में, इन राशियों के लोगों पर पड़ेगा प्रभाव, जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में, इन राशियों के लोगों पर पड़ेगा प्रभाव, जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: July 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 29 July 2025: आज 29 जुलाई 2025 की तारीख है, मंगलवार (Tuesday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 29 जुलाई, मंगलवार का दिन है। आज नाग पंचमी का पर्व है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में हैं। जिसके कारण धन योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज के दिन उत्तराफाल्गुनी के बाद हस्त नक्षत्र के साथ शिव योग का भी योग है। आज का दिन पांच राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 29 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे और आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर भी काफी सतर्क रहेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याग्रता बढ़ सकती है।

आप संतान के मन में चल रही उलझनों को जानकर दूर करने की कोशिश करें। यदि उनको किसी विषय में कोई समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी काम को लेकर सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान की आवश्यकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी जरूरी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं।

आप अपने माताजी के दी गई जिम्मेदारियों में ढील देने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपके घर-परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें, नहीं तो आपके बॉस से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें।

आपके आसपास में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसको लेकर लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप कामकाज को लेकर कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आपको इसके बाद एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको काम के चक्कर में अत्यधिक धन लगाने से बचना होगा।

आप अपने कीमती सामानों के सुरक्षा आवश्यक करें। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा हो, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा किये बिना बिल्कुल आगे ना बढ़ें। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान को भी उनकी पढ़ाई के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस में आपकी काफी मदद करेगा। भाई व बहनों से भी आपके खूब पटेगी, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने स बचें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आप कोई निवेश थोड़ा सोच समझकर करें। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। कोई नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। मित्रों के साथ आप अपने आगे के भविष्य को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

आप किसी से प्रलोभन में ना आए, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से आगे के रिश्ते को लेकर बातचीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, क्योंकि यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी से भी यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं।

आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कोई छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी गंभीरता दिखाएंगे, तभी वह समय से पूरे होंगे।

आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जिस काम में आप हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने पिताजी से किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं। संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। आप उन पर कोई जबरदस्ती जिम्मेदारी ना डालें।

परिवार में चल रही कलह फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कोई लेनदेन से संबंधित मामले को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज आपको कामों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें और अपने अधूरे कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने खानपान में सुधार लाना होगा, क्योंकि आपकी शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपना फोकस बनाए रखना होगा। आप किसी दूसरे के बातों में ना आएं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Petrol-Diesel Price: मंगलवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Next Article Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.