Home Punjab>Ludhiana पंजाबः गली में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी को काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो

पंजाबः गली में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी को काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो

0
पंजाबः गली में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी को काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना टिब्बा के अधीन आते इलाके में देर रात करीब 9 बजे 6 साल की एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पीटा और उसे नंगा करके दौड़ाया। सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके ओर पहुंची और उन्होंने काफी मुश्किल से लोगों से युवक को छुड़वाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, गली में एक बच्ची खेल रही थी। इस दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया और उससे गलत काम किया। बच्ची के परिजन जब काम से लौटे तो बच्ची के ब्लड निकलता देख उन्होंने शोर मचाया।

वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें

पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा कि वह और उसकी पत्नी दोनों काम पर गए थे। घर पर बच्ची अकेली थी। उसकी मां जब घर पर आई तो बच्ची बाथरुम में खड़ी थी। उसके ब्लड निकल रहा था। उससे जब पूछा तो उसने मां से कहा कि ऐसे ही पेट में दर्द हो रहा है।इलाके में महिला डॉक्टर के पास बच्ची को लेकर गए तो उसने शक जाहिर किया कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। बच्ची से जब परिवार ने पूरे मामले के बारे पूछा तो उसने खुलासा किया कि इलाके के ही वेहड़े के रहने वाले अंकल ने उससे गंदा काम किया। पीड़ित परिवार ने कहा कि बच्ची पहली कक्षा पढ़नी है। बच्ची को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। थाना टिब्बा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here