Home Punjab>Moga पंजाब : दंपति ने भाई को उतारा मौ’त के घाट, देखें वीडियो

पंजाब : दंपति ने भाई को उतारा मौ’त के घाट, देखें वीडियो

0
पंजाब : दंपति ने भाई को उतारा मौ’त के घाट, देखें वीडियो

मोगा : जिले में हत्या करने का मामला मामला सामने आया है। यहां अपने ही ममेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान धर्म सिंह पुत्र जसमेल सिंह निवासी गांव जीवनवाला के तौर पर हुई है। जानकारी मुताबिक थाना समालसर अंतर्गत गांव मल्लके में अवैध संबंधों के चलते एक 30 वर्षीय युवक के सिर पर लोहे की पाइप और हथौड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

मृतक धर्म सिंह के उसके अपनी बुआ के बेटे की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।वहीं आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र मंगा सिंह निवासी गांव मल्लके के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार उसने अपनी पत्नी से फोन करवाकर मामा के लड़के धर्म सिंह को बुलाया।

इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने लोहे के पाइप और हथौड़े आदि से धर्म सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here