Home Chandigarh स्कॉर्पियो चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

स्कॉर्पियो चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

0
स्कॉर्पियो चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 5/8 की डिवाइडिंग लाइन पर भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां स्कॉर्पियो चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलटने के दौरान ऑटो में सवार की मौत हो गई। सेक्टर 5/8  में घायल हुए छात्रों की पहचान अंकिता, स्कर्मा, सतनजैन नारंग के रूप में हुई और एक की पहचान नहीं हो सकी। जबकि हादसे में घायल अन्य छात्र को पीजीआई में भर्ती कराया गया है । घायल छात्र की पहचान अंकिता के रूप में हुई है। जिसके सेक्टर 16 अस्पताल के डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है।

बता दें कि सभी छात्र नया गांव आदर्श नगर के रहने वाले हैं और मूल रूप से ज्यादा छात्र लेह, लद्दाख के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं सेक्टर 3 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियों चालक के ओवटेकर करने को लेकर यह हादसा हुआ है। इस दौरान स्कॉर्पियों चालक ने सीधी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ऑटो में 6 लोग सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here