Home Himachal>Una अबकी बार 400 पार को सार्थक करेगा कार्यकर्त्ता :सौदान सिंह

अबकी बार 400 पार को सार्थक करेगा कार्यकर्त्ता :सौदान सिंह

0
अबकी बार 400 पार को सार्थक करेगा कार्यकर्त्ता :सौदान सिंह

कांग्रेस का घोषणापत्र जनविरोधी

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय कार्यालय दीप कमल में बुधवार को हरोली मंडल भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौदान सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा,जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी हरोली भाजपा नेता रामकुमार भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानीयां और मंडल अध्यक्ष गुलविंदर सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर सौदान सिंह ने मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा विकास का मुद्दा प्रमुखता से लेकर मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि बूथ व मंडल के कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन कल्याण की योजनाओं का व्याख्यान आम जनमानस तक जा क़र करें और प्रदेश की सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करें। सौदान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद विचार से बना राजनैतिक दल है जो समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं का निर्माण क़र धरातल पर गरीब, शोषित, वँचित समाज तक पहुँचाकर समावेशी विकास को तरजीह देता है।

पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपने चुनाव घोषणा पत्र के माध्यम से देश को कमजोर करने की अपनी जनविरोधी रणनीति जनता के सामने उजागर की है। राष्ट्र विरोधी ताकतों का साथ देने वाली कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका खामियां का भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र बता रहा है कि सत्ता में आते ही समाज में तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर सनातनी कमाई का लाभ विशेष वर्ग को देने कि फिराक में है। सौदान ने कहा प्रदेश की जनता देशसहित कांग्रेस मुक्त लोकसभा निर्माण में अहम भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 पार्क के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करेगी।इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी शुक्ला व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here