Home Punjab>Ludhiana पंजाबः आज एक ही जिले में पहुंचेगें आप-कांग्रेस और अकाली दल पार्टी के सुप्रीमों

पंजाबः आज एक ही जिले में पहुंचेगें आप-कांग्रेस और अकाली दल पार्टी के सुप्रीमों

0
पंजाबः आज एक ही जिले में पहुंचेगें आप-कांग्रेस और अकाली दल पार्टी के सुप्रीमों

लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। वहीं पार्टियों द्वारा मतदान को लेकर प्रचार शुरू किया जा चुका है। इसी के चलते आज लुधियाना जिले में 3 पार्टियों के सुप्रीमों मौजूद रहेंगे। एक ओर आज आप पार्टी के उम्मीदवार पराशर पप्पी के हक में प्रचार करने के लिए सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में रोड शो निकालने जा रहे है। वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा भी आज रोड शो सुबह 10.30 समराला चौक से निकाला जाएंगा।

इसके बाद शाम सवा 5 बजे जगराओं में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित होगी। दूसरी ओर अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल भी आज लुधियाना पहुंच रहे है। जहां उनकी वह अकाली के एक वर्कर के घर के साथ-साथ 3 अन्य प्रोग्राम में मौजूद रहेंगे। जबकि सीएम मान साहनेवाल में करीब 3 बजे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी और श्री फतेहगढ़ साहिब के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के हलकों में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान लुधियाना और फतेहगढ़ की बड़ी लीडरशिप और हजारों की संख्या में वर्कर्स पहुंचेगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here