Home Punjab>Amritsar जालंधरः चाय पीने के बहाने 3 वर्षीय बच्ची को छोड़कर व्यक्ति फरार

जालंधरः चाय पीने के बहाने 3 वर्षीय बच्ची को छोड़कर व्यक्ति फरार

0
जालंधरः चाय पीने के बहाने 3 वर्षीय बच्ची को छोड़कर व्यक्ति फरार

जालंधर, ENS: थाना बारादरी के नजदीक स्थित चाय वाले के पास बीते दिन व्यक्ति बिस्किट लाने का बहाना बना कर घायल अवस्था में 3 वर्षीय बच्ची को छोड़ कर भाग गया। इसके बाद जब काफी घंटों तक बच्ची को लेने के लिए व्यक्ति नहीं आया तो चाय वाले ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को दूध पिलाया और माता-पिता के बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ पता नहीं बता पाई। बच्ची के बाएं हाथ की हड्डी टूटी हुई थी।

इसके बाद पुलिस बच्ची को सिविल अस्पताल जालंधर ले आई और यूनिक होम संस्था के हवाले कर दिया। बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। वहीं पुलिस थाने और आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बच्ची के माता-पिता के बारे में पता लगवा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here