Home Himachal Goldy Brar मामले में दो पक्षों में गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने

Goldy Brar मामले में दो पक्षों में गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने

0
Goldy Brar  मामले में दो पक्षों में गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने

दीवाली के पटाखों की तरह चली दोनों पक्षों में गोलियां

नई दिल्लीः अमेरिका के फ्रेस्नो में दो पक्षों में बीते दिन गोलियां चलने का मामला सामने आया था। इस दौरान अमेरिका न्यूज चैनल द्वारा कहा गया था कि इस गोलीबारी में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत हो गई है। वहीं इस मामले को लेकर फ्रेस्नो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट विलियम जे डूली ने कहा कि किसी ऑनलाइन चैट के कारण दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है, तो हम पुष्टि करते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही सूचना के परिणामस्वरूप हमें दुनिया भर से सवाल मिले हैं।

हमें नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन यह सच नहीं है। वहीं दो पक्षों में गोलियां चलने की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में दीवाली के पटाखों की तरह गोलियां चल रही थी। ABC न्यूज के मुताबिक बुधवार को हुई घटना गैंग वॉर से जुड़ी थी। पुलिस गोली चलाने वाले डेरन विलियम नाम के आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक डेरन विलियम और जेवियर गैलडनी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं, इस घटना में 13 साल का लड़का भी घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। इस घटना में एक की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरने वाले शख्स की पहचान 37 साल के जेवियर गलाडनी के तौर पर हुई है।दरअसल, मंगलवार शाम को लड़ाई के बाद फ्रेस्नो के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में दो युवकों पर हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि स्वीर डेरन विलियम और जेवियर गैलडनी के बीच कैलिफोर्निया के फ्रेसनो में गोलीबारी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here