Home Haryana व्यक्ति ने की 7 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज

व्यक्ति ने की 7 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज

0
व्यक्ति ने की 7 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज

अंबालाः हरियाणा के अंबाला जिले में एक व्यक्ति ने 7 साल के बच्चे की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। वारदात पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मासूम बच्चे का कसूर इतना था कि वह अन्य बच्चों के साथ मिलकर आरोपी के घर चला गया था। यहां, आरोपी ने थप्पड़-डंडों से इतना मारा कि बच्चा बेहोश हो गया। पीड़ित बच्चे के पिता ने मुलाना थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत सौंपी है, जिसके आधार पर पुलिस ने बाल अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

बच्चे के पिता ने बताया कि आरोपी पहले भी हत्या के केस में 20 साल की सजा काट के आया हुआ है। गांव हमीदपुर निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसका 7 वर्षीय बेटा योगेश कुमार गांव के सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता है। बुधवार को योगेश अपने दोस्त राहुल के साथ उसके घर गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, थोड़ी ही देर बाद राहुल का पिता नरेश कुमार वहां पहुंच गया और योगेश को नरेश ने पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई की।

यही नहीं, पहले नरेश ने बच्चे को थप्पड़ से पीटा। उसके बाद लात और चप्पल मारी। यही नहीं, आरोपी ने बच्चे को अपने घर अंदर ले जा रस्सी से बांधकर डंडों से पीटा। आरोपी ने इतनी बेरहमी से मारा कि बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे को बेरहमी से मारपीट करने की वारदात वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मुलाना थाने की पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार के खिलाफ धारा 323/341/506 व बाल अधिनियम की धारा 23 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here